Posts

Showing posts from May 28, 2020
#सफर_जारी_है_16 सूरतगढ़ के रिलायंस पैंट्रोल पंप बस स्टैंड पर बस का इंतजार हो रहा है । आजकल ड्यूटी पालीवाला स्कूल में होने के कारण सूरतगढ़ से अप-डाउन हो रहा है । बस स्टैंड पर एक महिला बैठी है जिनके हाथ में एक बैग है जिस पर सरस्वती शिक्षण संस्थान बींझबायला लिखा हुआ है। एक थैली में लपेट पट अर्थात लटकाने वाले ब्लैक बोर्ड है। इन सब चीजों को देख कर लगा कि ये शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। परंतु उनकी उम्र देखते हुए संशय भी है। उनके पास एक बड़ा सा थैला भी है जिसमें कुछ खाने पीने का सामान लग रहा है। मैं उनसे बातचीत शुरू करने ही जा रहा था कि उनके पास खड़ी एक अन्य महिला जो कि सरकारी अध्यापिका है, ने बात शुरू कर दी। सुबह सुबह यहां से विद्यालय जाने वाले स्टाफ बस पकड़ते हैं। उन दोनों के बीच हो रही बातचीत सुनने लगा ‌ "आप बी. एड कर रहे हो।" "नहीं, मेरी बहू कर रही है।" "भाग्यशाली है आपकी बहू जो आप जैसी सास मिली।" " बहुत मुश्किल से मनाया उसके ससुर को। जब वह मेरे घर आई तो बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। जब प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म भरने शुरू हुए तो ‌उस...