Posts

Showing posts from May 5, 2020
#सफर_जारी_है_8 236 से कुछ सवारियां और चढ़ गई। बस अपनी रफ़्तार पकड़ रही है। ड्राईवर ने कोई पुराना गाना लगा रखा है। टिकट काटने के बाद कडेंक्टर भी हमारे पास आकर खड़ा हो गया। हमारी बातचीत जो थोड़ी देर पहले चल रही थी, में से कुछ बातें उसके कानों में पड़ी थी तो वह भी हमारी बातचीत में शामिल होते हुए बोला,"कुछ बच्चों के माता-पिता पढ़ाना चाहते हैं परन्तु बच्चे पढ़ते नहीं। " मेरे साथ बैठे गुरूजी बोले ," सही है। कोई उनको पढ़ने के लिए कहे तो उनको बुरा लगता है। उसको वे अपना दुश्मन समझते हैं। समय निकलने के बाद पछताते हैं।" "आप सही कहते हो। मेरे गुरूजी और घरवाले जब पढ़ने का कहते मुझे बहुत बुरा लगता। 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। छ:साल हो गए। अब सोचता हूं, पढ़ लेता तो ठीक रहता। मेरे साथ वाले कोई नोकरी कर रहा है कोई बिजनेस।" कडेंक्टर बोला। "अब पढ़ना शुरू कर दो। अभी कोनसी देर हो गई।" साथ में बैठे गुरूजी बोले। "पढ़ने की उम्र होती है गुरूजी। अब थोड़े ही पढ़ा जाएगा।" कन्डेक्टर बोला। मैं बोला,"यह ग़लत कह दिया आपने। मैं एक उदाहरण बताता हूं...