#सफर_जारी_है__7 ......बस अपनी गति से आगे बढ़ रही है। कन्डेक्टर टिकट काटने में व्यस्त है। कुछ सवारियां अपनी बातचीत में मशगूल है। कुछ लोग दिन भर बाजार में धक्के खाने के बाद थकान से चूर है। बस के हिचकोले उनके लिए लोरी का काम कर रहे हैं। पीछे वाली सीट पर एक आदमी और एक औरत बैठे हैं, शायद पति पत्नी है। उनके साथ एक लड़का भी है। शायद उनका बेटा होगा। तीनों आपस में धीरे धीरे बातचीत कर रहे हैं। अचानक लड़का जोर से बोला "मुझे नहीं पता। मुझे तो पढ़ना है। मुझे नहीं करना आप वाला काम ।" उसकी आवाज सुनकर मैं पीछे मुड़ा। यह 14-15 वर्ष का बालक था। मैंने उससे पूछा" क्या हुआ बेटे?" उसका पिता बोले,"कुछ नहीं भाई साहब, ऐसे ही जिद्द कर रहा है।" " मैंने अभी सुना,यह कह रहा था कि मुझे पढ़ना है। क्या आप इसे पढ़ा नहीं रहे?" मैंने दुसरा प्रश्न किया। "इस बार इसने आठवीं की परीक्षा दी है। ये अब आगे पढ़ना चाहता है परन्तु ये कह रहें हैं, इतना काफी है। मैं भी इनकी मिन्नतें कर रही हूं कि और पढ़ाएंगे। पर मान ही नहीं रहे। कहते हैं काम में हाथ बंटाओ।" इस बार लड़के की मां...
Posts
Showing posts from May 4, 2020