#सफर_जारी_है_11 सुहाना सफर और ये मौसम हसीं, हम डर है हम खो न जाएं कहीं.... बड़ा शानदार गाना चल रहा है बस में। इस सफर में बड़ा आनन्द आ रहा है। बड़े अच्छे लोग मिले। कुछ अच्छी बातें सीखने को मिली। काश हर सफर इतना ही आनन्ददायक हो। "आप तो 465 उतारोगे।" मैंने साथ बैठे गुरूजी से पुछा। "हां, आपका स्टेंड आने वाला है।" "हां जी आने वाला है। 390आर डी उतरना है। " "सैकेंडरी परीक्षा का परिणाम आ गया क्या?" "हां जी आ गया। रोजाना अखबार भरे रहते हैं । हमारे विद्यालय का विद्यार्थी जिला टॉपर 96%के साथ। हमारा तहसील टॉपर 95% के साथ। पता नहीं हो क्या गया है दुनिया को। बच्चों को नंबर मशीन समझ लिया है। बचपन छीन रहे हैं। घर और विद्यालय दोनों फुल प्रेशर रखतें हैं। बच्चे खेलना भूल गए।" "सही कहते हो। अपने जमाने में ऐसा नहीं था। पढ़ाई के साथ खेलने का पूरा समय मिलता था। कभी नंबरों का दबाव नहीं रहा।" "और नहीं तो क्या। मेरे बहुत से ऐसे दोस्त हैं जिनके औसत नंबर है। लेकिन आज वे अच्छे पदों पर कार्य कर रहे हैं। ये नंबर गेम बच्चों को कहीं का नहीं छ...
Posts
Showing posts from May 10, 2020