#सफर_जारी_है_12 बस के इंतजार में बस स्टेंड पर खड़ा हूं। कल बारिश होने के कारण मौसम खुशगवार है। बस आने में अभी समय है। अभी एक ट्रेक्टर आ कर रूका। ट्रेक्टर से एक बुजुर्ग और एक छोटी लड़की उतरे। लड़की का चेहरा मुरझाया हुआ है। ऐसा लग रहा है जैसे काफी दिनों से बिमार है। "सूरतगढ़ वाली बस कब तक आएगी।" ट्रेक्टर पर बैठे युवक ने पूछा। "अभी दस मिनट बाद।" मैं बोला वह युवक यह बोलते हुए चल पड़ा कि,"आते समय फोन कर देना।" बुजुर्ग ने हां मैं सिर हिलाया। दोनों मेरे पास आकर खड़े हो गए। मैंने बात शुरू करने की गरज से बोला,"ये आपकी पोती है क्या?" "हां",संक्षिप्त उतर देकर बुजुर्ग चुप हो गया। मैंने फिर बात शुरू करते हुए कहा,"सूरतगढ़ जा रहे हो क्या?" "हां,ये बीमार है। इसको डॉक्टर के पास ले जाना है।" "बड़ी कमजोर दिखाई दे रही है। काफी दिनों से बीमार लग रही है। क्या हुआ है इसको।" बुजुर्ग बोले,"पहले तो इसे सर्दी लगी। कुछ दिन सोचा अपने आप ठीक हो जाएगी। बाद जब हालत बिगड़ने लगी तो भी इसे अच्छे डॉक्टर को...
Posts
Showing posts from May 11, 2020