Posts

Showing posts from May 31, 2020
#सफर_जारी_है_20____31/10/2018 मुसाफिर चल पड़ा है अपने सफ़र पर। वैसे तो अब दीपावली अवकाश चल रहे हैं। परंतु आज पटेल जयंती पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित है तो घर से विद्यालय की तरफ प्रस्थान किया है। मौसम बदलाव की तरफ बढ़ रहा है । आजकल सुबह कुछ ठंड रहती है। विद्यालय समय पर पहुंचना है तो पहली बस पकड़ी है। घर से बस स्टैंड तक मोटरसाइकिल पर आने के कारण थोड़ी ठंडक महसूस हो रही है। खिड़की से आ रही हवा इस ठंडक को बढ़ाने लगी तो खिड़की का शीशा बंद कर दिया। बस में बराबर की सीट पर बैठी तीन सवारियों की बातचीत ने ध्यान आकर्षित किया। उन तीनों की बातचीत से ये निर्णय निकला कि तीनों किसी ठेकेदार के यहां मजदूरी करते हैं तथा अभी साईट पर ही जा रहे हैं। एक बोला कि आज सुबह ठेकेदार जी का फोन आया था। कह रहे थे कि जोधपुर में पांच साईट मिली है। वहां चलना हो तो बताना। वहां रहने खाने की व्यवस्था मैं कर दूंगा। और क्या चाहिए? दुसरे ने जवाब दिया कि नहीं यार इतनी दूर कौन जाएगा। इसी बातचीत के दौरान उनमें से एक जो अब तक चुप है, बात का रुख बदलते हुए बोला," रमेश को ठीक फंसाया ठेकेदारी में। पिछले महीने दस...