Posts

Showing posts from May 13, 2020
#सफर_जारी_है_13 मैं थोड़ा आगे बढ़ा तब तक गाड़ी वापस बैक मेरे तक पहुंच गई। गाड़ी में मेरे मामा जी का बेटा यानि भाई महावीर था। "और भाई कैसे खड़े हो।" गाड़ी रोकते हुए बोला। " सूरतगढ़ जा रहा हूं। बस के इंतजार में खड़ा हूं।" " आ जाओ गाड़ी में बैठ जाओ। अर्जनसर जा रहा हूं, 330छोड़ दूंगा। " " नहीं भाई बस आने वाली है। " "अरे आ जाओ भाई, हथाई करते चलेंगे।" जिद्द करते हुए गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी की रफ्तार के साथ हमारी बातें भी रफ़्तार पकड़ने लगी। घर परिवार से होते हुए बातें राजनीति तक पहुंच गई। सरकार क्या कर रही है ,क्यों कर रही है आदि बातों के बीच मैं बोला, आपके तो विधायक जी घर के हैं। काम फटाफट हो रहें हैं। गांव का स्कूल सैकेंडरी हो गया, गांव में सीसी रोड बन गई। काफी तरक्की हो रही है। " फिर भी कोई खुश नहीं हैं।" महावीर बोला। " क्यूं भाई ऐसा क्या है।" " पहले वाले विधायक जी ने भी अच्छा काम करवाया। ये भी अच्छा करवा रहे हैं। परंतु लोग चाहते हैं कि उनके व्यक्तिगत काम होने चाहिए। चाहे जायज हो या नाजायज। किसी को सा...